खैरी-सुंडला मार्ग पर ब्रंगाल के समीप पुलिस ने गहरी खाई से बिहार मूल के एक लापता युवक का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान मोहम्मद सरवर निवासी केलवारी मो...
खाई में मिली युवक की लाश
खैरी-सुंडला मार्ग पर ब्रंगाल के समीप पुलिस ने गहरी खाई से बिहार मूल के एक लापता युवक का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान मोहम्मद सरवर निवासी केलवारी मोहम्मद नगर, जिला किशनगंज, बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल डलहौजी भेज दिया है। पुलिस ने मामला रोजनामचे में दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मोहम्मद सरवर इन दिनों अपने सहयोगियों के साथ बाम्बेउ गांव में एक मकान में टाइल-मारबल का काम कर रहा था। पांच सितंबर की रात वह अचानक कमरे से लापता हो गया। सहयोगियों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद आलम निवासी दस्तगीर, जिला किशनगंज, बिहार ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। बुधवार को लोगों ने ब्रंगाल के समीप गहरी खाई में एक युवक का शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग की सहायता से शव को खाई से बाहर निकाला। मौके पर पहुंचे सहयोगियों ने शव की पहचान मोहम्मद सरवर के रूप में की।
पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। डीएसपी डलहौजी मयंक शर्मा ने शव बरामद होने की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस युवक के कमरे से लापता होने से लेकर खाई में शव मिलने तक की घटना की बारीकी से जांच कर रही है। युवक पांच सितंबर की रात से अचानक कमरे से लापता हो गया था। सहयोगियों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद आलम निवासी दस्तगीर, जिला किशनगंज, बिहार ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। बुधवार को लोगों ने ब्रंगाल के समीप गहरी खाई में एक युवक का शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी।