बाइक दुर्घटना में युवक की मौत, एक घायल

चंबा-तीसा मार्ग पर सरोल में हुआ सड़क हादसा पुलिस ने शव कब्जे में लिया, छानबीन की शुरू सरोल (चंबा)। चंबा-तीसा मार्ग पर बाइक दुर्घटना में एक युव...

बाइक दुर्घटना में युवक की मौत, एक घायल

बाइक दुर्घटना में युवक की मौत, एक घायल

चंबा-तीसा मार्ग पर सरोल में हुआ सड़क हादसा पुलिस ने शव कब्जे में लिया, छानबीन की शुरू

सरोल (चंबा)। चंबा-तीसा मार्ग पर बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि, एक युवक घायल हो गया है। मृतक की पहचान आदित्य कुमार (27 वर्ष) पुत्र प्रकाश चंद गांव भानवाली डाकघर सुरंगानी तहसील सलूणी जिला चंबा के रूप में हुई है। हादसे में अक्षय शर्मा (21 वर्ष) पुत्र परवीन कुमार निवासी गांव इंद्रेश्वर डाकघर दिघाई तहसील सलूणी जिला चंबा घायल हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। यहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आदित्य कुमार और अक्षय शर्मा बाइक पर सवार होकर मंगलवार देर रात तीसा से चंबा की ओर आ रहे थे। सरोल पहुंचने पर अचानक बाइक अनियंत्रित होकर उद्यान विभाग के सीमेंट-ईंट के पिलर से जा टकराई। इससे बाइक सवार सड़क पर जा गिरे और दोनों घायल हो गए। इसी बीच यहां से गुजर रहे राहगीर ने सड़क पर ईंटें बिखरी देखीं और पास ही दो युवकों को घायल अवस्था में पड़े हुए देखा। उन्होंने समय न गंवाते हुए गंभीर घायल को पास स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे घायल युवक को मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया। यहां घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे दाखिल कर लिया गया है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी ने बताया कि बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है और दूसरा युवक घायल हुआ है।