अज्ञात युवक की पहचान और छलांग लगाने के कारणों का पता लगाने के प्रयास तेज बालू स्थित पुराने पुल के समीप शुक्रवार दोपहर एक अज्ञात युवक ने रावी...
युवक ने रावी नदी में लगाई छलांग, नहीं मिला सुराग
अज्ञात युवक की पहचान और छलांग लगाने के कारणों का पता लगाने के प्रयास तेज
बालू स्थित पुराने पुल के समीप शुक्रवार दोपहर एक अज्ञात युवक ने रावी नदी में छलांग लगा दी। देखते ही देखते युवक नदी की तेज धारा में बह गया और कुछ ही पलों में आंखों से ओझल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। देरशाम तक बालू, परेल, तड़ोली और उदयपुर क्षेत्रों में नदी के किनारे तलाशी अभियान जारी रहा, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया। पुलिस उप-अधीक्षक हितेश लखनपाल ने बताया कि युवक के रावी नदी में छलांग लगाने की सूचना मिलने के बाद तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है और यह भी स्पष्ट नहीं है कि वह कहां का रहने वाला है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में सूचना जारी कर दी है। युवक की पहचान और कारणों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।