चिट्टे के साथ युवक दबोचा, सप्लायर भी अरेस्ट

राजधानी शिमला में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 36 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने न केवल मुख्य आरोपी क...

चिट्टे के साथ युवक दबोचा, सप्लायर भी अरेस्ट

चिट्टे के साथ युवक दबोचा, सप्लायर भी अरेस्ट

राजधानी शिमला में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 36 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने न केवल मुख्य आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया, बल्कि सप्लायर को भी धर दबोचा है। कार्रवाई को नशा नेटवर्क पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना बालूगंज में मुकदमा नंबर 58/26 के तहत छह अप्रैल को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया है। स्पेशल सेल शिमला की टीम गश्त और चेकिंग पर थी। तभी अनाडेल चौक के पास गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल पर चिट्टा लेकर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने ठाकुर बाग के पास नाका लगाकर संदिग्ध बाइक को रोका।

बाइक सवार की पहचान गगन दीप सिंह उर्फ दीपू (33) निवासी गुरु नानक कॉटेज, अनाडेल के रूप में हुई। स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल के साइड पैनल में छुपाकर रखा करीब 36 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद मामले की गहन जांच शुरू की गई। तकनीकी विश्लेषण और बैकवर्ड लिंकज के आधार पर उसी दिन पुलिस ने इस खेप के सप्लायर अंकित ठाकुर (27) निवासी सेक्टर-80, मोहाली (पंजाब) को हमीरपुर से गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया है कि अंकित लंबे समय से गगन दीप सिंह को चिट्टे की सप्लाई कर रहा था। इस गिरफ्तारी से नशा तस्करी के एक संगठित नेटवर्क की महत्वपूर्ण कड़ी का पर्दाफाश हुआ है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा, जबकि मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

ताज़ा खबरें

अधिक देखी जाने वाली खबरें