चार दिवसीय मुकाबले होली, सरोल, बैरागढ़, भांदल और भुजेल में करवाए जाएंगे सितंबर में आयोजित की जाएंगी छात्रों की जोन और जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं चु...
30 से होंगी अंडर-19 छात्राओं की जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं
चार दिवसीय मुकाबले होली, सरोल, बैरागढ़, भांदल और भुजेल में करवाए जाएंगे
सितंबर में आयोजित की जाएंगी छात्रों की जोन और जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं
चुराह (चंबा)। जिले में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की अंडर-19 वर्ग की खेल गतिविधियों का खाका तैयार कर लिया गया है। जिला स्कूली क्रीड़ा संगठन की वार्षिक बैठक राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चरड़ा में हुई।
बैठक की अध्यक्षता उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक विकास महाजन ने की। इसमें जोन और जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन, स्थान और तिथियों को अंतिम रूप दिया गया।
ठक में निर्णय लिया कि अंडर-19 छात्राओं की जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 30 अगस्त से 2 सितंबर तक आयोजित की जाएंगी। इसके लिए होली, सरोल, बैरागढ़, भांदल और भुजेल स्कूलों को आयोजन स्थल बनाया गया है। वहीं, अंडर-19 छात्रों की जोन स्तरीय प्रतियोगिताएं 14 से 16 सितंबर तक खणी, कियाणी, हुगली, तेलका, सिढ़कुंड, समलेऊ और समोट स्कूलों में होंगी।
जिला स्तरीय छात्राओं की प्रतियोगिताएं 18 से 20 सितंबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनीखेत में होंगी जबकि छात्र वर्ग की जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 26 से 28 सितंबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ककीरा में आयोजित की जाएंगी। एथलेटिक्स और इंडोर खेलों के मुकाबले 3 से 8 अक्तूबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चरड़ा में होंगे। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डलहौजी में किया जाएगा।
बैठक में जिला क्रीड़ा संघ की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। विकास महाजन को अध्यक्ष और एडीपीईओ योगेश चौणा को महासचिव चुना गया। प्रधानाचार्य अजय शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा प्रधानाचार्य अनुपम को उपाध्यक्ष बनाया गया। पुनीत सेठी, प्रहलाद और सोनी देवी को सदस्य चुना गया।