बौंखरी मोड़ पर बीच सड़क में थमी बस, 35 यात्रियों को उतरना पड़ा

बनीखेत (चंबा)। चंबा से दिल्ली जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस बुधवार शाम को बनीखेत के समीप बौंखरी मोड़ पर तकनीकी खराबी के कारण बीच रास्त...

बौंखरी मोड़ पर बीच सड़क में थमी बस, 35 यात्रियों को उतरना पड़ा

बौंखरी मोड़ पर बीच सड़क में थमी बस, 35 यात्रियों को उतरना पड़ा

बनीखेत (चंबा)। चंबा से दिल्ली जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस बुधवार शाम को बनीखेत के समीप बौंखरी मोड़ पर तकनीकी खराबी के कारण बीच रास्ते में ही खड़ी हो गई। इससे बस में सवार करीब 35 यात्रियों को कुछ देर के लिए सड़क किनारे इंतजार करना पड़ा।

बस बौंखरी मोड़ के पास अचानक खराब हो गई। इसके बाद चालक ने बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। बस में सफर कर रहे यात्रियों जोगिंदर सिंह, मनोज कुमार, अक्षय ठाकुर, आशीष कुमार, हेमंत सिंह, मेघा और रश्मि ने बताया कि बस अचानक बीच रास्ते में रुक गई, जिसके चलते उन्हें बस से उतरना पड़ा। यात्रियों ने निगम प्रबंधन से मांग की है कि लंबी दूरी के रूटों पर बसें भेजने से पहले उनकी तकनीकी जांच सुनिश्चित की जाए। साथ ही लंबे रूटों पर नई बसें चलाई जाएं।

वहीं, एचआरटीसी बनीखेत बस अड्डा प्रभारी रमेश शर्मा ने बताया कि बस में तकनीकी खराबी आने से यह समस्या हुई थी। बस में सवार यात्रियों को दिल्ली जाने वाली दूसरी बस में बैठाकर उनके गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया, ताकि उन्हें आगे की यात्रा में परेशानी न हो।

ताज़ा खबरें

अधिक देखी जाने वाली खबरें