UGC नेट दिसंबर के 87 विषयों की परीक्षा तिथियां जारी

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एनटीए ने यूजीसी नेट दिसंबर, 2026 सत्र की परीक्षा के 87 विषयों के पेपरों की तिथियां जारी कर दी हैं। यूजीसी नेट परीक्षा सीबीटी मोड...

UGC नेट दिसंबर के 87 विषयों की परीक्षा तिथियां जारी

UGC नेट दिसंबर के 87 विषयों की परीक्षा तिथियां जारी

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एनटीए ने यूजीसी नेट दिसंबर, 2026 सत्र की परीक्षा के 87 विषयों के पेपरों की तिथियां जारी कर दी हैं। यूजीसी नेट परीक्षा सीबीटी मोड में 14 दिसंबर से 18 दिसंबर, 2026 तक और 21 दिसंबर को होगी। एनटीए एग्जाम सिटी 21 दिन पहले जारी होगी। अभ्यर्थी पर https://ugcnet.nta.nic.in जाकर एग्जाम सिटी और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा दो शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर तीन बजे से सायं छह बजे तक होगी। यूजीसी नेट दिसंबर सत्र के लिए 9.60 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। परीक्षा की शुरुआत में 14 दिसंबर को पहली शिफ्ट (प्रात: नौ से 12 बजे) में इतिहास और लोक प्रशासन की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

इसके बाद 16 दिसंबर, 2026 को पहली शिफ्ट में राजनीति विज्ञान तथा उसी दिन दूसरी शिफ्ट (दोपहर तीन से छह बजे) में कॉमर्स का पेपर होगा। अगले दिन 17 दिसंबर, 2026 को पहली शिफ्ट में इंग्लिश की परीक्षा निर्धारित है, जबकि 18 दिसंबर को पहली शिफ्ट में हिंदी की परीक्षा ली जाएगी। अंत में 21 दिसंबर, 2026 को पहली शिफ्ट (प्रात: नौ से 12 बजे) में अर्थशास्त्र की परीक्षा संपन्न होगी।

साल में दो बार होता है एग्जाम

देश भर के विश्वविद्यालयों और अन्य उच्च शिक्षा संस्थानों में जूनियर प्रोफेसर फेलोशिप, असिस्टेंट प्रोफेसर पात्रता और पीएचडी में एंट्रेंस के तौर पर यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन साल में दो बार जून व दिसंबर में किया जाता है। यूजीसी नेट परीक्षा में उम्मीदवारों को दो पेपर देने होते हैं। पेपर-1 में उम्मीदवारों से सामान्य योग्यता और शिक्षण अभिरुचि से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं और पेपर-2 में उम्मीदवारों से उनके द्वारा चुने गए विषय से प्रश्न पूछे जाते हैं। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होती।

ताज़ा खबरें

अधिक देखी जाने वाली खबरें