यूपी के बलरामपुर-उतरौला मार्ग पर 18 नवंबर की रात करीब 11 बजे घने कोहरे के कारण एक भीषण सड़क हादसा हुआ. उतरौला थाना क्षेत्र के अक्सीबड़हरा गांव के पास...
दो बाइक, 5 युवक और मौत का तांडव... बलरामपुर में खूनी सड़क हादसा, मची चीख-पुकार
यूपी के बलरामपुर-उतरौला मार्ग पर 18 नवंबर की रात करीब 11 बजे घने कोहरे के कारण एक भीषण सड़क हादसा हुआ. उतरौला थाना क्षेत्र के अक्सीबड़हरा गांव के पास हुई इस दुर्घटना में बलरामपुर जिले के निवासी गुफरान, सलीम, रहमत, तौफीक और मोहम्मद फारूक की मौत हो गई. वहीं, बड़हरा खुर्द निवासी मुजम्मिल खान (20) और नाहिद अली (18) गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस की शुरुआती जानकारी के अनुसार, कम विजिबिलिटी के बीच टीवीएस स्पोर्ट और टीवीएस राइडर बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हुई, जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया.