एडीएम को ज्ञापन देने के दौरान युवा बेरोजगार संघ के पदाधिकारी और सदस्य हिमाचल बेरोजगार युवा महासंघ ने उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल के माध्यम से मुख्यमंत...
जॉब ट्रेनी पॉलिसी का बेरोजगारों ने किया बहिष्कार
एडीएम को ज्ञापन देने के दौरान युवा बेरोजगार संघ के पदाधिकारी और सदस्य
हिमाचल बेरोजगार युवा महासंघ ने उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को ज्ञापन भेजा। उन्होंने जॉब ट्रेनी पॉलिसी का पूरी तरह से बहिष्कार किया है। संघ के जिला अध्यक्ष मेला राम ने कहा कि विभिन्न विभागों एवं सार्वजनिक उपक्रमों में लागू की जा रही जॉब ट्रेनी पाॅलिसी से सरकार ने युवाओं के भविष्य को असुरक्षा और शोषण की स्थिति में धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने भले ही यह नीति एक अस्थायी तौर पर शुरू की हो लेकिन इस पॉलिसी से योग्य, शिक्षित और प्रशिक्षित युवाओं को कम वेतन, बिना सामाजिक सुरक्षा और स्थायित्व के वर्षों तक प्रशिक्षु बनाए रखना न केवल अन्यायपूर्ण है, बल्कि युवाओं के आत्म सम्मान और मनोबल के लिए भी नुकसानदायक है। युवाओं की मांग है कि जॉब ट्रेनी पॉलिसी को तुरंत समाप्त किया जाए। इसके साथ आउटसोर्स प्रणाली को पूर्णत: बंद किया जाए और भर्तियों को नियमित किया जाए। मित्रों या अन्य अस्थायी पदों पर पूर्णकालिक और नियमित नियुक्तियां की जाएं।