एनएचपीसी क्षेत्रीय कार्यालय बनीखेत की ओर से पधर मैदान में आयोजित स्वच्छता स्पोर्ट्स लीग का आगाज वीरवार को क्रिकेट मुकाबलों के साथ हुआ। आठ से 11 अक्तू...
आरसीसी डलहौजी और बीवाईसी बनीखेत ने जीते मुकाबले
एनएचपीसी क्षेत्रीय कार्यालय बनीखेत की ओर से पधर मैदान में आयोजित स्वच्छता स्पोर्ट्स लीग का आगाज वीरवार को क्रिकेट मुकाबलों के साथ हुआ। आठ से 11 अक्तूबर तक चलने वाली प्रतियोगिता के पहले दिन दो मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में आरसीसी डलहौजी ने एनएचपीसी बनीखेत को तीन विकेट से हराया। दूसरे मुकाबले में बनीखेत यूथ क्लब (बीवाईसी) ने विद्युत बोर्ड डलहौजी को 57 रन से मात दी। पहले मुकाबले में एनएचपीसी बनीखेत ने 15 ओवर में 117 रन का लक्ष्य दिया। कार्तिक ने 73 रन बनाए। आरसीसी की ओर से वीत ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीसी ने 13वें ओवर में सात विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज कर ली। एनएचपीसी की ओर से रमेश ने तीन और प्रवीण ने दो विकेट चटकाए। दूसरे मुकाबले में बीवाईसी ने एक विकेट खोकर 216 रन बनाए। संजीव टंडन (छिप्पा) ने 102 और अंतरिक्ष शर्मा ने 100 रन की शतकीय पारियां खेलीं। जवाब में विद्युत बोर्ड डलहौजी की टीम 168 रन पर ऑलआउट हो गई। बीवाईसी ने 57 रन से मुकाबला अपने नाम किया। बीवाईसी की ओर से विक्की और अनिल शर्मा ने दो-दो विकेट हासिल किए।